तीस हजारी कोर्ट प्रकरण: CCTV फुटेज कुछ और कह रही कहानी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: दिल्‍ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह से वकीलों का झुंड तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप के अंदर घुस रहा है और पुलिसकर्मियों को बेरहमी से पीट रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी को वकीलों ने बेल्ट से इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश होकर गिर पड़ा। लॉकअप में इस दौरान दर्जनों कैदी बंद थे, जो कोर्ट में पेशी के लिए आये थे। इस मारपीट के बाद वकीलों ने लॉकअप के बाहर आग लगा दी थी।

 

 

 

 

मारपीट का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में दिख रहा है कि पहले लॉकअप के बाहर पुलिसवालों और वकीलों में मारपीट होती है। फिर पुलिसवाले इकठ्ठा होकर एक वकील को मारते हुए अंदर ले आते हैं। दरअसल, शनिवार को तीस हजारी कोर्ट के बाहर पार्किंग को लेकर पुलिसवालों और वकीलों में विवाद हो गया जो बाद में हिंसक झड़प में तब्‍दील हो गया।

 

देखें वीडियो नम्बर- 01

 

 

देखें वीडियो नम्बर- 02

 

 

फायरिंग हुई और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई। झड़प में करीब 10 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गए। तीस हजारी कोर्ट में झड़प की बार एसोसिएशनों ने निंदा की है और चार नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी की सभी जिला अदालतों में एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है।

 

 

 

 

वकीलों ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी और गोली चलाने का आरोप लगाया है। वकीलों के अनुसार झड़प में उनके चार सहयोगी घायल हुए हैं। इनमें एक पुलिस की गोलीबारी में घायल वकील भी शामिल है। हालांकि, पुलिस ने गोली चलाने से इनकार किया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »