बिहार-झारखण्ड में छठ के मौके पर एक दर्जन की मौत

AJ डेस्क: आज बिहार-झारखण्ड समेत पूर्वांचल में उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया लेकिन इस दौरान कई घटनाएं भी घटी जिसमें करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं ने पूरे बिहार-झारखण्ड में कोहराम मचा दिया।

 

 

 

 

पहली घटना-

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान 2 बच्चों की मौत हो गई है। इसके अलावा घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। यह हादसा देव प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्यकुंड के पास का है। पुलिस भगदड़ की वजहों को खंगालने की कोशिश कर रही है। इस बीच जिले के डीएम राहुल रंजन महिवाल और एसपी दीपक बरनवाल ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस घटना को अफसोसजनक करार दिया। अधिकारियों के अनुसार उम्मीद से अधिक भीड़ हो जाने की वजह से यह अफरातफरी मची है।

 

 

 

 

दूसरी घटना-

झारखण्ड के पलामू ज़िले में रविवार के अहले सुबह छठ पर्व मना रहे एक ही परिवार की दो बच्चियों की नदी में बने गढ्ढे में डूबकर मौत हो गयी। दोनों बच्चियां सुबह के अर्ध्य के पहले नहाने के लिए नदी में गयी थीं। यह दर्दनाक घटना ज़िले के पाटन थाना क्षेत्र के कोइरियाडीह गांव में बंका नदी के छठ घाट पर अहले सुबह लगभग दो बजे घटी। बाद में ग्रामीणों के मदद से दोनों बच्चियों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

तीसरी घटना-

बिहार में समस्तीपुर जिले के हसनपुर बड़गांव में रविवार को मंदिर की दीवार गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मंदिर की दीवार उस समय गिरी जब महिलाएं छठ पूजा के लिए घाट के पास मौजूद थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, छठ घाट के निकट तालाब के किनारे बने काली मंदिर की दीवार अचानक से वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर गिर गई।

 

 

चौथी घटना-

बिहार के पूर्णिया जिले में भी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान अलग अलग जगहों पर बने छठ तालाबो में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई।

 

 

 

 

पांचवी घटना-

वहीं, बेगूसराय जिले में भी रविवार सुबह छठ पूजा के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई थी। मृत बच्चों की पहचान नितिन कुमार एवं रवीश कुमार के रूप में की गई थी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »