बाघमारा में “तड़-तड़-तड़”: ट्रिपल फायरिंग में ढुल्लू का नाम आया विवाद में

AJ डेस्क: अभी तो चुनाव मात्र की घोषणा हुई है। न तो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हुई है और न ही चुनावी सरगर्मी बढ़ी है लेकिन कोयलांचल में तड़तड़ाहट की आवाज गूंजने लगी है जो शायद आने वाले दिनों में और भयावह रूप ले लेवे। बाघमारा पुलिस अनुमंडल में एक व्यक्ति पर तीन राउंड गोलियाँ चली है। इसे राजनैतिक विवाद का रूप भी दिया जा रहा है। आरोपी हमलावर का विधायक के साथ होने की तस्वीर भी वायरल हो चुकी है।

 

 

 

 

चुनाव की घोषणा होते ही धनबाद के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया था। वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला के टुंडी और बाघमारा क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही थी। आज मधुबन थाना क्षेत्र में घटित गोलीबारी की घटना से प्रशासन को सबक लेना पड़ेगा।

 

 

पीड़ित संजीत

 

 

पीड़ित संजीत ने पुलिस के समक्ष कहा है कि वह एक व्यक्ति का इंतजार करते हुए चाय पी रहा था। उसी वक्त कपिल यादव, लक्ष्मण, सुरेन्द्र, बजरंगी और सोनू विश्वकर्मा वहां पहुंचे। इन पांचों ने संजीत को पीटना शुरू कर दिया और घसीटते हुए बुंदेरा रेलवे हाल्ट की तरफ ले गए। कपिल यादव बोल रहा था कि बहुत दिन से खोज रहे थे। आज मिला है, इसे जान से मार डालो। संजीत का आरोप है कि सभी हथियार से लैस थे और उन्होंने उसपे तीन राउंड गोलियाँ चलायी। वह तो संयोग था कि ग्रामीणों के विरोध के कारण उसकी जान बच गयी। संजीत ने यह भी कहा कि हम किसी के साथ रहते हैं, उसका दुश्मनी का बदला हमसे लिया गया। साथ ही संजीत ने यह भी कहा कि हमलावर कपिल यादव विधायक ढुल्लू महतो के साथ छठ घाट पर बैठा था। यह तस्वीर उसने पुलिस को सौंपा है।

 

 

 

 

विवादों से विधायक का चोली दामन का रिश्ता बन चुका है। यहां हम आपको दो तस्वीर दिखा रहे है। एक तस्वीर में एक युवक हाथ में पिस्टल लिए दिखता है तो दूसरी तस्वीर में वही युवक विधायक संग नजर आ रहा है। इधर आरोपी कपिल यादव की पत्नी ने भी पीड़ित संजीत के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

 

 

 

 

अब यह तो जाँच का विषय है, जो पुलिस करेगी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा भी बरामद किया था। उपलब्ध तस्वीर भी बहुत कुछ बयाँ कर रही है। पुलिस किसी भी वजह से मामला को ट्विस्ट करने का प्रयास करती है तो बाघमारा का चुनाव रक्तरंजित होने से रोका नही जा सकता।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »