वर्चस्व-रंजिश: गोधर में चली गोली, जख्मी दुर्गापुर रेफर
AJ डेस्क: केंदुआडीह थाना क्षेत्र का अशांत इलाका गोधर काली बस्ती का माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। वर्षों पुरानी चली आ रही रंजिश में फिर एक बार गोली चली जिसमे नन्दन राम बुरी तरह जख्मी हो गया है।

गोधर काली बस्ती में वर्चस्व को लेकर आए दिन भिड़ंत होते रहता है। ताजा मामला में भी गोपाल राम V/S भगवान राम का नाम उछल रहा है। जानकार बताते हैं कि इनके बीच बहुत पहले से विवाद चला आ रहा है। कुछ दिन पहले भी वहां दो गुटों के बीच झड़प होने की सूचना है। पुलिस के तत्काल हस्तक्षेप के कारण उस वक्त स्थिति नियंत्रित हो गया था।

गोधर काली बस्ती में छठ के अवसर पर जागरण हो रहा था। भगवान राम का भतीजा नंदन जागरण कमिटी का सदस्य भी था।रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक बाइक पर तीन हमलावर वहां पहुंचे और उन्होंने नंदन को टारगेट कर गोली चला, वहां से भाग निकले।गोली नंदन के पेट में लगी। जख्मी को तत्काल PMCH पहुंचाया गया। PMCH के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए नंदन को अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। फ़िलहाल नंदन दुर्गापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहा है। पुलिस गोपाल राम, अशोक, छोटू, नवल एवम दो अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
