डोभा में नहाने गयी दो सगी बहनों की डूबने से हुई मौत, गांव में मातम

AJ डेस्क: नहाने गई दो सगी बहनों की डोभा में डूब कर मौत हो गई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार के साथ साथ पूरे गाँव को झकझोर कर रख दिया है। मामला धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित दुमदुमी का है।

 

 

जानकारी के अनुसार दुमदुमी के दास टोला की रहने वाली दो सगी बहने 12 वर्षीय सीमा और 13 वर्षीय स्वीटी गांव के पास बने डोभा में नहाने गई थी। नहाने के ही कर्म में सीमा का पाँव फिसल गया और वो गहरे पानी में चली गई। अपनी छोटी बहन सीमा को डूबता देख उसकी बड़ी बहन स्वीटी उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गई। जिससे दोनों बहनें डोभा की गहराई में समा गई।

 

 

गांव वालों को जब इसकी खबर मिली तो ग्रामीणों ने तत्काल डोभा में छलांग लगा कर दोनों बहनों को निकाला और तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को धनबाद पीएमसीएच भेज दिया। वहीं इस घटना ने मृत बच्चियों के परिजनों के साथ साथ पूरे दास टोला को मातम में डुबो दिया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »