आस्था के पर्व में मुख्यमंत्री रघुवर ने ऐसा किया क्यूँ, मामला पहुंच गया थाना में! (देखें वीडियो)

AJ डेस्क:सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आखिर क्या सोच कर आस्था के पर्व के अवसर पर फ़िल्मी गाना गवाया। अपने चुनाव क्षेत्र के युवा वोटर्स को इस त्यौहार के बहाने रंगीली शाम देकर लुभाने का प्रयास तो नही किया गया। उन्हें कम से कम “अवसर” का ख्याल होना चाहिए था।

 

 

अपने आवास से लगभग 2 सौ मीटर की दूरी पर ट्रक पार्क मैदान में छठ के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करा छठ व्रतियों सहित इस पर्व के प्रति आस्था रखने वाले लोगों की भावना से निःसन्देह खिलवाड़ किया है। रघुवर दास सूबे की मुखिया के कुर्सी पर विराजमान हैं। जब उनके चहेते विधायकों के विरुद्ध ही संगीन आरोपों में दस दस महीना केस दर्ज नही होता तो फिर CM तो CM ही ठहरे।

 

 

आप यहां एक वीडियो देख सकते हैं। स्टेज पर बॉलीवुड स्टार नेहा कक्कड़ युवाओं को लुभाने वाली फ़िल्मी गीत गा रही हैं। दर्शक दीर्घा में मुख्यमंत्री स्वयं विराजमान हैं। नेहा को देखने सुनने वाले उत्साहित युवाओं का सैलाब कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़ा है।

 

देखें वीडियो-

 

 

जानकार बताते हैं कि इसके पूर्व के वर्षों में भी मुख्यमंत्री छठ के सन्ध्या में कार्यक्रम का आयोजन कराते रहे हैं। पहले भक्ति गीतों के गायक गायिका आती थीं। इस बार अवसर तो वही था लेकिन स्टेज पर बॉलीवुड कलाकार नेहा थी और —” रसके कमर एवम लॉलीपॉप लागेलु “जैसे गीत गूंज रहे थे। झारखण्ड विकास मोर्चा के नेता अभय सिंह ने इस मामले को थाना तक पहुंचाया है। हालांकि सिदगोड़ा थाना की पुलिस “जांच जारी है” कह रही है तो JVM नेता अभय सिंह कहते हैं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नही किया तो वह न्यायालय के शरण में जाएंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »