एक ही परिवार के तीसरे सदस्य की हत्या, शव के साथ सड़क जाम, आक्रोश (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड के गढ़वा में आज एक हत्या के बाद जमकर बवाल मचा। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने न सिर्फ मृतक का शव पोस्टमार्टम से पूर्व ही पुलिस से छीन लिया बल्कि शव लदे स्ट्रेचर के साथ घंटो एनएच- 75 पर हंगामा भी किया। दरअसल यह हत्या कोई आम हत्या नहीं है। बताया जा रहा है कि पिछले 7 वर्ष के भीतर एक ही परिवार में यह तीसरी हत्या है। जिससे परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित है।

 

 

जानकारी के अनुसार गढ़वा के सदर थाना क्षेत्र स्थित फरठिया मोड़ पर आ दोपहर 12 बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने पिपरा निवासी 35 वर्षीय हिसाब खान की गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक हसीब फरठिया मोड़ स्थित अपने छड़ सीमेंट की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने हिसाब के कनपटी में बंदूक सटाकर गोली मार दी। इसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से हसीब को सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

बवाल यही से शुरू हो गया। जैसे ही डॉक्टरों ने हसीब को मृत घोषित कर ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकाला वैसे उसके परिजनों तथा अन्य लोगों ने हंगामा करते हुए स्ट्रेचर के साथ शव को सड़क पर ले आए। अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाना चाह रहे थे, लेकिन मृतक के परिजन जबरन पुलिस को धक्का मुक्की करते हुए गढ़वा अस्पताल से शव समेत स्ट्रेचर को लेकर बाहर निकल गए। परिजनो के साथ पहुचे सैकड़ों की संख्या में एकत्रित लोग अस्पताल से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर थाना के सामने से मंझिआव मोड़ शव को ले गए तथा सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े तथा दुकान के बाहर रखे सामानों को भी क्षति पहुँचाई।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

सूत्रों कि माने तो यह हत्या काण्ड गैंगवार का परिणाम है। मृतक हिसाब खान पिपरा निवासी जुबेर अंसारी का बेटा और जट्टू खान का भाई है। हिसाब खान के मौत से उनके घर के के 15 बच्चों के सर से पिता और अभिभावक का साया उठ गया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »