झारखण्ड वि स: तृणमूल भी चुनावी अखाड़े में

AJ डेस्क: झारखण्ड विधान सभा चुनाव की घोषणा होते ही तृणमूल ने भी चुनावी अखाड़े में ताल ठोक दिया है। गढ़वा के बंशीधर नगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर बैठा ने कहा कि तृणमूल भी सभी विधान सभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी खड़ा करेगा।

 

 

पूर्व सांसद एवम तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष श्री बैठा ने कहा कि जल्द ही 15 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। गढ़वा के भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र से तृणमूल के प्रत्याशी मनीष कुमार सिंह 12 नवम्बर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भवनाथपुर में लोकतंत्र नही राजतंत्र का चुनाव होता आया है, बदलाव लाना है और बेरोजगारी, भ्रस्टाचार मिटाना है तो तृणमूल का हाथ मजबूत करना होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »