व्यापारी पुत्र की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी और पुलिस का वाहन फूंक डाला

AJ डेस्क: बिहार के बेतिया में आज एक मछली व्यापारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद जिला बेतिया पूरी तरह से अशांत हो उठा। आक्रोशित लोगों ने न सिर्फ आरोपित के घर पर हमला बोल आगजनी की बल्कि पुलिस वाहन को भी फूंक डाला। इसके बाद पुलिस की कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह स्थिति काबू में आई।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बैरिया थाना क्षेत्र के खिरिया घाट में एक युवक की गोली मार कर हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने जमकर बवाल मचाया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और पुलिस जीप फूंक दी। हत्या के आरोपित के घर भी उपद्रवियों ने हमला बोल दिया और आगजनी की। हॉस्पिटल में भी तोड़फोड़ की गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।

 

 

वहीं घटना के संबंध में जिला के एसपी जयंत कांत ने मीडिया को बताया कि खिरिया घाट के मछली व्यवसायी के पुत्र मुन्ना साह की उसके पूर्व के ही परिचित ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। हत्या के बाद लॉ एंड ऑर्डर की समस्या उत्पन्न हो गयी थी लेकिन पुलिस ने पूरे संयम के साथ स्थिती को अब कंट्रोल कर लिया है। उन्हकने बताया कि एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »