असमाजिक तत्वों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ की छेड़छाड़ (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: कोयलांचल धनबाद में असामाजिक तत्वों द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। दरअसल इस बार उन असामाजिक तत्वों ने किसी और पे नहीं बल्कि झारखण्ड के भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ खिलवाड़ किया है।

 

 

धनबाद के रे टॉकीज के पास स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को देर रात असामाजिक तत्वों ने खंडित करने का प्रयास किया। इस दरमियां भगवान बिरसा मुंडा के पीठ पे स्थापित उनके बाणों को उखाड़ कर नीचे फेंक दिया गया। आज सुबह जब लोगों की नजर इसपर पड़ी तो ये खबर शहर में जंगल की आग की तरह फैली। देखते ही देखते यहाँ लोगों की भीड़ जमा होने लगी।

 

देखें वीडियो-

 

 

घटना की सूचना पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के लोगों को भी मिली। जिसके बाद जेएमएम नेताओं ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को देख काफी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने जल्द से जल्द वैसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है जीन्होंने ऐसे कृत्य किये। उन्होंने इसकी सूचना पार्टी के वरीय नेताओं को भी दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »