जोर का झटका जोर से”: चुनाव पूर्व ही मेंशन को दिया रघुकुल ने तगड़ा झटका

AJ डेस्क: कोयलांचल में एक दूसरे के प्रतिद्वंदी घराना “रघुकुल” और “सिंह मेंशन” के बीच यूँ तो वर्षों से अदावत चल रही है। दोनों घराना के लोग एक दूसरे को पटखनी देने का मौका चूकना नही चाहते। आज “रघुकुल” ने इस खेल में एक बड़ी बाजी मार ली। आज के संदर्भ में यह इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है कि दोनों घराना झरिया विधान सभा क्षेत्र से चुनावी अखाड़ा में भी दो दो हाथ आजमाने के मूड में हैं।

 

 

हम पहले बता दें कि वर्ष 1985 से सिंह मेंशन के साथ जुड़े और जनता मजदूर संघ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले के डी पांडेय आज रघुकुल के साथ हो गए। के डी पांडे वर्ष 2000 से सिंह मेंशन से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट भी हुआ करते थे। श्री पांडे बच्चा सिंह, कुंती देवी, इंदु सिंह और संजीव सिंह का चुनाव एजेंट रह चुके हैं। कहने का तातपर्य यह है कि ट्रेड यूनियन जमस के अलावा राजनीतिक गतिविधि में भी के डी पांडे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। श्री पांडे जमस में संयुक्त महामंत्री के पद पर थे। इसके अलावा जमस के केंद्रीय सचिव अब्दुल करीम अंसारी, उपाध्यक्ष के एन सिंह जो कि यूनियन के वकील भी थे ने आज रघुकुल में पूर्व मंत्री बच्चा सिंह, पूर्णिमा सिंह और हर्ष सिंह के मौजूदगी में जमस (बच्चा गुट) में शामिल हो गए। यही नही झरिया के कतरास मोड़ स्थित जमस (कुंती गुट) कार्यालय के प्रभारी अनिल प्रसाद, पिंटू दत्ता और मनोव्वल भी आज बच्चा गुट में शामिल हो गए।

 

 

जमस (कुंती गुट) में वर्षों से रहे के डी पांडे ने अनल ज्योति से कहा कि वह सब पूर्णिमा सिंह के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित रहे हैं। आगामी विधान सभा चुनाव में पूर्णिमा सिंह को विजयी बनाकर ही वह सब स्व नीरज सिंह का कर्ज उतार पाएंगे और यही सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। आज सिंह मेंशन के जिन समर्थकों ने वर्षों पुराना साथ छोड़कर रघुकुल यानि पूर्णिमा सिंह के साथ हुए हैं, उसका असर सिर्फ ट्रेड यूनियन ही नही बल्कि विधान सभा चुनाव पर भी पड़ेगा, ऐसा माना जा रहा है।

 

 

कोयलांचल का हमेशा से हॉट सीट रहा झरिया का राजनीतिक तापमान आज से अचानक उछाल ले लिया। अब तो सब कुछ नए सिरे से करने की नौबत आ गयी है। कार्यालय के मुख्य कर्ता धर्ता भी एन चुनाव के पहले खिसक कर जोर का झटका धीरे से नही बल्कि जोर से ही दे गए हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »