हेमंत सोरेन ही होंगे महा गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री, धनबाद, बोकारो कांग्रेस के खाते में

AJ डेस्क: झारखंड में हेमंत सोरेन महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। महागठबंधन उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा। यह घोषणा कांग्रेस के महासचिव और झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में की। महागठबंधन के तीनों दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। झारखंड के महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा 43, कांग्रेस  31 और राष्ट्रीय जनता दल 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

 

 

महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल शामिल हैं। बाबूलाल मरांडी का झारखंड विकास मोर्चा इसका हिस्सा नहीं है। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि गठबंधन में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और गठबंधन के सीएम पद का चेहरा हेमंत सोरेन ही होंगे। उन्होंने साफ किया कि किसी भी सीट पर फ्रेंडली फाइट नहीं होगी। अगर बागी होकर नेता मैदान में उतरते हैं, तो उनपर तत्काल कार्रवाई होगी, उन्हें गठबंधन से बाहर किया जाएगा।

 

 

आरपीएन सिंह ने आरजेडी की सीटों का ऐलान करते हुए कहा कि देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, बरकटा, छतरपुर और हुसैनाबाद आरजेडी के खाते में गई हैं। हालांकि तेजस्वी की नाराजगी के सवाल पर वे कन्नी काट गये। जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि आरजेडी से बात चल रही है। उनके कुछ सवाल और मांग हैं. जिस पर बातचीत चल रही है। आरजेडी को साथ लाने की कोशिश जारी है।

 

 

कांग्रेस-

लोहरदगा, जरमुंडी, जामताड़ा, पांकी, जगन्नाथपुर, कोलेबिरा, बरही, बड़कागांव, पाकुड़, रामगढ़, बेरमो, खिजरी, कांके, धनबाद, बोकारो, डालटनगंज, जमशेदपुर पश्चिम और जमशेदपुर पूर्व

 

 

जेएमएम-

बरहेट, दुमका, चाईबासा, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, डुमरी, टुंडी, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, सरायकेला, सिल्ली, जामा, खरसावां, मधुपुर, गिरिडीह, बोरियो, बहरागोड़ा, तोरपा, लिट्टीपाड़ा, सारठ, ईचागढ़, गांडेय

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »