माही और सहवाग ने ट्वीट किया- “जय श्री राम, राम मंदिर, जय राम, जय जय राम”

AJ डेस्क: अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने शनिवार को विवादित पूरी 2.77 एकड़ जमीन (रामलला) राम जन्मभूमि न्यास को दे दी। साथ ही कोर्ट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में अलग से 5 एकड़ जमीन देना का आदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने 2010 के इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें विवादित जमीन को 3 हिस्सों में बांटने का आदेश दिया गया था। सूप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने फेसबुक और ट्विटर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

 

 

माही ने अपने फेसबुक पेज पर भगवान राम की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘जय श्री राम, राम मंदिर।’

 

 

Jai Shree Ram ❤️Ram Mandir 🙂

Posted by Ms Dhoni on Friday, November 8, 2019

 

 

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज हैं वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने ट्विटर पर भगवान राम की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘श्री राम, जय राम, जय जय राम।’

 

 

 

अयोध्या केस में अंतिम फैसला देने से पहले कोर्ट ने फैसले का ऑपरेटिव पार्ट पढ़ा। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड का दावा खारिज कर दिया गया है। साथ ही निर्मोही अखाड़ा के सेवादार होने के दावे को भी खारिज किया गया। अखाड़ा ने जन्मभूमि के प्रबंधन की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंदू समुदाय की मान्यता एवं विश्वास है कि गुंबद के नीचे भगवान राम का जन्म हुआ। इसे खारिज नहीं किया जा सकता। आस्था व्यक्तिगत चीज है।

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘हिंदू अयोध्या को भगवान राम की जन्मभूमि मानते हैं। इस स्थान से उनकी धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। मुस्लिमों का कहना है कि यहां बाबरी मस्जिद थी। अयोध्या में भगवान राम का जुन्म हुआ, हिंदुओं की यह आस्था अविवादित है।’ शीर्ष अदालत ने कहा, ‘इस बात के साक्ष्य हैं कि हिंदू राम चबूतरा, सीता रसोई की पूजा अंग्रेजों के आने से पहले से करते आ रहे थे। साक्ष्य यह भी बताते हैं कि विवादित भूमि के बाहरी परिसर पर हिंदुओं का कब्जा था।’

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »