“बुलबुल” आधी रात को देगी प बंगाल में दस्तक, कोलकत्ता से हवाई सेवा ठप्प

AJ डेस्क: ओडिशा के कई हिस्‍सों में चक्रवात ‘बुलबुल’ के असर से जहां तेज बारिश हुई है और कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए हैं, वहीं यह चक्रवाती तूफान अब पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। यह आज (शनिवार, 9 नवंबर) रात 8 बजे से 11 बजे के बीच राज्‍य में दस्‍तक दे सकता है, जिस दौरान तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के आसार हैं। इससे तटवर्ती इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रशासन हालांकि किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है, पर लोगों में इसे लेकर जबरदस्‍त खौफ है।

 

 

‘चक्रवात’ बुलबुल बांग्‍लादेश में सागर आइलैंड से टकराने के के बाद पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा, जिसे देखते हुए प्रशासन ने लगभग 87,000 लोगों को उन क्षेत्रों से बाहर निकाल लिया है, जिसके चक्रवाती तूफान में फंसने की आशंका सबसे अधिक है। उन्‍हें सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है। चक्रवात ‘बुलबुल’ के पश्चिम बंगाल में रात 8 बजे के बाद दस्‍तक देने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

 

 

‘चक्रवात’ बुलबुल की स्थिति अगले दिन यानी रविवार (10 नवंबर) तक गंभीर होने के आसार हैं। इस दौरान घर, सड़कें, संचार और विद्युत सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। चक्रवात के गंभीर होने को देखते हुए मछुआरों को अगले आदेश तक समुद्र में नहीं उतरने की सलाह दी गई है। केंद्र सरकार ने राज्‍यों से कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि जानमाल का नुकसान नहीं हो।

 

 

चक्रवात बुलबुल के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर परिचालन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। 9 नवंबर को शाम 6 बजे से 10 नवंबर सुबह 6 बजे तक फ्लाइट सेवाएं निलंबित रहेंगीं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »