“आप” ने पहली सूची में 15 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, हरेन्द्र नाथ बोकारो से

AJ डेस्क: आम आदमी पार्टी ने इस बार झारखण्ड विधान सभा चुनाव में दस्तक दिया है।सूबे के तीस सीट से प्रत्याशी उतारने का निर्णय पार्टी ने लिया है।आप ने अपने पन्द्रह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।जिसमे बोकारो से शिक्षाविद,समाज सेवी हरेन्द्र नाथ चौबे उर्फ़ गोपाल जी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

 

आम आदमी पार्टी ने डाल्टेनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, भवनाथपुर, घाटशिला, जमशेदपुर वेस्ट, मझियांव, मनोहरपुर, कोडरमा, रांची, हटिया, नाला, दुमका, गढ़वा और बोकारो से अपना प्रत्याशी उतारा है।

 

 

 

 

बोकारो विधान सभा क्षेत्र से आप के प्रत्याशी के रूप में हरेन्द्र नाथ के नाम की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर ख़ुशी का इजहार किया। बड़ी तादाद में महिला पुरुष समर्थकों ने हरेन्द्र नाथ को फूल का माला पहनाकर उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »