झरिया सीट पर रोमांचक भिड़ंत,दो बहुएं आमने-सामने, कांग्रेस का लिस्ट जारी

AJ डेस्क: कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर झरिया सीट पर रोमांचक मुकाबला का प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया।भाजपा ने पहले रागिनी सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस ने पूर्णिमा सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया। कोयलांचल मजदूरों के मसीहा माने जाने वाले स्व सूर्यदेव सिंह की बहुएं हैं रागिनी और पूर्णिमा।

 

 

 

कांग्रेस ने अपने दूसरी सूची में 19 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने धनबाद से एक बार पुनः मन्नान मल्लिक पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं जदयू से कांग्रेस का दामन थामने वाले जलेश्वर महतो को बाघमारा विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह को बेरमो से टिकट मिला है। बोकारो से पार्टी ने वार्ड कमिश्नर संजय सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है।

 

 

 

 

राजनीति के जानकार और चुनावी पंडित यह मान रहे हैं कि पहले से ही हॉट सीट माने जाने वाला झरिया इस बार सम्पूर्ण झारखण्ड में सबकी नजर पर रहेगा। झरिया सीट पर स्व सूर्यदेव सिंह परिवार की दो बहुएं आमने सामने भीड़ रही हैं। भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह स्व सूर्यदेव सिंह की बहू है तो पूर्णिमा नीरज सिंह स्व सूर्यदेव सिंह के अनुज स्व राजन सिंह की बहू है। पिछले चुनाव में झरिया सीट पर दो चचेरे भाई नीरज सिंह और संजीव सिंह के बीच भिड़ंत हुई थी।

 

 

 

 

इस बार इन दोनों की पत्नियां चुनावी मैदान में हैं। यह बदले हुए परिदृश्य का परिणाम है। कांग्रेसी नेता सह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या कर दी गयी।नीरज सिंह की हत्या के आरोप में संजीव सिंह जेल में बन्द हैं। नीरज हत्याकांड के बाद बदले हालात ने क्षेत्र से प्रत्याशियों का चेहरा बदल दिया लेकिन एक बार फिर एक ही परिवार (स्व सूर्यदेव सिंह) के दो सदस्य चुनावी मैदान में आमने सामने हैं।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »