“राज” और “इंद्रजीत” का हुआ भव्य स्वागत, जोश दिखा समर्थकों में

AJ डेस्क: भाजपा से टिकट मिलने के बाद नई दिल्ली से आज धनबाद पहुंचे राज सिन्हा और इंद्रजीत महतो का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। धनबाद स्टेशन परिसर का चप्पा चप्पा भाजपा समर्थकों से अटा पड़ा था।

 

 

धनबाद के विधायक राज सिन्हा और इंद्रजीत महतो को क्रमशः धनबाद और सिंदरी से पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। यह दोनों प्रत्याशी आज पूर्वा एक्सप्रेस से एक साथ दिल्ली से धनबाद लौटे। धनबाद स्टेशन पर दोनों नेताओं का स्वागत करने के बाद पार्टी के जिला कार्यालय में भी इनका अभिनन्दन किया गया।

 

 

 

 

इसके पूर्व विधायक राज सिन्हा ने विनोद बिहारी महतो, भीम राव अम्बेडकर, रणधीर प्रसाद वर्मा, महात्मा गांधी और नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »