विक्षिप्त का करामात, एक घण्टे ठप्प रही रेल परिचालन (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: मध्यप्रदेश जिले के डबरा रेलवे स्टेशन के पास एक विक्षिप्त युवक मंगलवार सुबह बिजली के खंभे पर चढ़ गया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद रेलवे के रखरखाव कर्मचारियों ने युवक को मुश्किल से नीचे उतारा। इस दौरान करीब एक घंटे रेलवे ट्रैक बंद रहा।
रेलवे के डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (DCM) ने बताया कि यह घटना डबरा स्टेशन के पास की है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक युवक के डाउन लाइन में बिजली के खंभे पर चढ़ने की सूचना मालगाड़ी के गार्ड ने दी थी।उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर डबरा स्टेशन का लाइन रखरखाव दल और आरपीएफ कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।
देखें वीडियो-
#WATCH Madhya Pradesh: Government Railway Police (GRP) personnel rescue a youth who was dangling from an overhead wire at Dabra railway station. Electricity was switched off on the route by officials to help the rescue operations. (12.11.19) pic.twitter.com/W4M6i0YWPf
— ANI (@ANI) November 12, 2019
युवक को उतारने के लिए बिजली लाइन को बंद करना पड़ा और करीब एक घंटे की मेहनत के बाद रखरखाव कर्मचारियों ने युवक को नीचे उतारा। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
शुक्ला ने बताया कि एक घंटे इस मार्ग पर बिजली की आपूर्ति रोके जाने के कारण चार ट्रेनें भी रोकी गईं। सुबह सात बजे के बाद रेल यातायात शुरु हो सका। उन्होंने बताया कि आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
