आजसू-भाजपा : “दोस्त -दोस्त न रहा—“, राहें लगभग हो चुकी जुदा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड में भाजपा का दोस्त आजसु अब दोस्त दिखता नजर नही आ रहा। पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की मानें तो एक दो दिन में वह चुनावी घोषणा पत्र जारी कर देंगे। साथ ही राज्य के अलग अलग विधान सभा क्षेत्र में प्रत्याशी देने का भी काम गम्भीरता से जारी है।

 

 

पार्टी सुप्रीमो ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी दो मुख्य मांगे हैं। जो भाजपा के पास लम्बित है। भाजपा उन दोनों बिंदु पर विचार कर ले तो बात आगे बढ़ सकती है। इधर भाजपा और आजसू गठबंधन धर्म को तोड़ते हुए कई सीट पर अपना अपना प्रत्याशी दे भी चुका है। इससे गठबंधन का बंधन खुलता ही नजर आ रहा है। सुदेश महतो ने कहा कि जनता के प्रति उनका भी दायित्व बनता है। वह यानि उनकी पार्टी सिर्फ गठबंधन के तहत वोट की राजनीति नही कर सकती।

 

देखें वीडियो-

 

 

पार्टी प्रमुख सुदेश महतो स्पष्ट कहते हैं कि तीसरे और चौथे चरण के प्रत्याशियों के नाम पर गम्भीरता के साथ चिंतन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके प्रत्याशी भी नामांकन करना शुरू कर चुके है और एक दो दिनों के भीतर उनकी पार्टी अपना घोषणा पत्र भी जारी कर देगी। सुदेश महतो जितनी तेजी से चुनावी कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं, इसे प्रेशर पॉलिटिक्स कहा जाए या वर्षों पुरानी गठबंधन के टूटने का संकेत माना जाए।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »