बाल दिवस के दिन ही मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह प्रकरण का आएगा फैसला

AJ डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका आश्रय गृह यौनशोषण मामले में दिल्ली की साकेत स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट गुरुवार को फैसला सुनाएगी। इस मामले में अभियोजन व बचाव पक्ष की ओर बहस पूरी होने पर विशेष कोर्ट ने 14 नवंबर को फैसला सुनाए जाने की तारीख मुकर्रर कर रखी है।

 

 

मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड मामले में कुल 20 आरोपित हैं। फैसले की तारीख नजदीक आते ही साहु रोड स्थित बालिका गृह परिसर व उससे सटे मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही परिसर के आसपास पुलिस गश्त भी तेज कर दी गई है।

 

 

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में कई बच्चियों से दुष्कर्म व यौन उत्पीडन का मामला पिछले साल मई में सामने आया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 23 फरवरी से मामले की साकेत कोर्ट में नियमित सुनवाई चल रही है।

 

 

इनपर है आरोप-

इस मामले के आरोपितों में ब्रजेश ठाकुर, बाल संरक्षण इकाई के तत्कालीन सहायक निदेशक रोजी रानी, बाल संरक्षण पदाधिकारी रवि रोशन, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, सदस्य विकास कुमार, बालिका गृह की कर्मचारी इंदु कुमारी, मीनू देवी, मंजू देवी, चंदा देवी, नेहा कुमारी, हेमा मसीह, किरण कुमारी, विजय कुमार तिवारी, गुड्डू कुमार पटेल, किशन राम उर्फ कृष्णा, डॉ. अश्विनी उर्फ आसमानी, विक्की, रामानुज ठाकुर, रामाशंकर ङ्क्षसह उर्फ मास्टर व साइस्ता परवीन उर्फ मधु शामिल हैं।

 

 

गौरतलब है कि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गई सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट के आधार पर इस मामले का खुलासा हुआ था। पता चला था कि समाज कल्याण विभाग के मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह में लड़कियों के साथ यौन शोषण हो रहा है।

 

 

बता दें कि 34 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि
इसके बाद यहां की लड़कियों की चिकित्सकीय जांच के बाद 34 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर जांच प्रारंभ कर दी थी। इसके बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। अब तक इस मामले में 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में राज्य के सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को इस्तीफा भी देना पड़ा है। आरोप है कि मंत्री रही वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा का ब्रजेश के साथ घनिष्ठ संबंध है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »