कोर्ट ने दी इजाजत, क्या जेल से चुनाव लड़ेंगे संजीव?

AJ डेस्क: नीरज सहित चार लोगों की हत्या के आरोप में धनबाद जेल में बन्द संजीव सिंह क्या विधान सभा चुनाव लड़ेंगे या प्रेशर पॉलिटिक्स के चक्कर में अनजाने में वह भ्रम का माहौल बना गए हैं। संजीव सिंह के अनुरोध पर आज कोर्ट ने उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी है।

 

 

पिछले दिनों कोर्ट में पेशी के दौरान संजीव सिंह ने कोर्ट में आवेदन देकर विधान सभा चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी थी। आज कोर्ट ने संजीव सिंह के चुनाव लड़ने के आवेदन पर उन्हें इजाजत देते हुए 25 नवम्बर को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सुरक्षा का इंतजाम करने का भी आदेश दे दिया है।

 

 

जानकार कहते हैं कि जिस वक्त संजीव सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी, उस समय उनकी पत्नी रागिनी सिंह का टिकट कन्फर्म नही हुआ था। यहां अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है पार्टी पर प्रेशर बनाने के लिए यह घोषणा हुई हो। अब तो सभी अपने हिसाब से इस बात का अर्थ निकाल रहे हैं।

 

 

राजनीति के क्षेत्र में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि चुनाव के नाम पर कोई और लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा हो। अब तो यहां भ्रम का माहौल भी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। क्या संजीव सिंह झरिया से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे या जिला के किसी अन्य क्षेत्र से या अंतिम अंतिम में वह नामांकन पत्र ही दाखिल नही करेंगे?

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »