मोतिहारी में हादसा: मिड डे मील का भोजन बनाते ब्वॉलयर फटा, 4 की मौत की आशंका (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित सुगौली प्रखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। आज अहले सुबह लगभग 5 बजे के आस पास यहां स्कूली बच्चों के लिए मिड डे मील बनाने के दौरान ब्वॉयलर फट गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या का सही-सही आंकलन इस लिए नहीं पा रहा है क्योंकि इस घटना में सभी शवों के चीथड़े उड़ गए हैं। हालांकि मरने वालों की अनुमानित संख्या चार से छह के बीच बताई जा रही है। वहीं इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जिनका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है।

 

 

घटना सुगौली के बंगरा स्थित केंद्रीयकृत रसोईघर की है। जानकारी के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई। वहीं इस भयावह घटना में कई शवों के चीथड़े उड़ गई जो सड़क के इर्द-गिर्द बिखरे पड़े हैं। स्थानीय लोगों कि माने तो अहले सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई, लेकिन इस भयावह घटना में शिकार हुए लोगों की मदद कर पाने में कोई भी सक्षम नहीं हो पा रहा था। फिलहाल घटनास्थल पर प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी पहुँच चुके है और राहत कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

 

देखें वीडियो-

 

 

बता दें कि नव प्रयास नाम की यह संस्था बच्चों के लिए मिड डे मील बना कर स्कूलों में पहुंचाने का काम करती है। इसमें करीब 12 से अधिक कारीगर काम करते है। आज सुबह भी इस कार्य में दर्जन भर कारीगर जुटे हुए थे लेकिन फिलहाल मृतकों की सही संख्या स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »