जेल में संजीव खतरे में, कारा प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप, कोर्ट पहुँचा मामला (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद जेल में बन्द संजीव सिंह के अधिवक्ता जावेद खान ने आज न्यायालय में आवेदन देते हुए जेल प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि विधायक की जान पर खतरा है।

 

 

झरिया से भाजपा के विधायक संजीव सिंह लगभग ढाई वर्षों से जेल में बन्द हैं। झारखण्ड में विधान सभा चुनाव की घोषणा होने के बाद संजीव सिंह ने भी जेल से चुनाव लड़ने की घोषणा कर डाली। उसके बाद उनकी पत्नी रागिनी सिंह को भाजपा ने टिकट दे दिया। भाजपा ने संजीव के चुनाव लड़ने की घोषणा से नही बल्कि पहले से ही चल रहे प्रयास पर टिकट दिया। इसके बाद न्यायालय ने भी संजीव सिंह को चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी।

 

 

इस बीच आठ नवम्बर की रात एक स्पेशल टीम ने आधी रात को संजीव सिंह का सेल खंगाला था। स्पेशल टीम की कार्रवाई के बाद जेल प्रशासन थोड़ा सख्त हो गया था। फिर खबर मिलती है कि संजीव सिंह की तबियत खराब है, वह किसी से मिल जुल नही रहे हैं। अभी यह चर्चा थमी नही थी कि एक और चर्चा छन छन कर बाहर आई कि संजीव सिंह को बेहतर इलाज की जरूरत है। इसके बाद आज संजीव के अधिवक्ता जावेद ने कोर्ट में एक अर्जी देने के बाद प्रेस को कई चौंकाने वाली बात बता दी।

 

 

वकील जावेद खान ने आठ नवम्बर की रात हुई कार्रवाई पर एक सप्ताह बाद आज बताते हैं कि जेल में बन्द संजीव सिंह के सेल में जेल प्रशासन के वरीय अधिकारी जो रांची से आये थे, उन्होंने छापेमारी किया। रांची की इस टीम ने धनबाद जिला प्रशासन को भनक तक नही लगने दी। जेल अधिकारी संजीव सिंह को चुनाव नही लड़ने की धमकी दे रहे थे। यही नही वकील जावेद खान ने यह भी बताया कि उक्त अधिकारी नीरज हत्या कांड के संदर्भ में भी पूछताछ कर रहे थे और उनके मुव्वकिल को प्रताड़ित कर रहे थे। जबकि इस केस का चार्जशीट कोर्ट में जमा हो गया है।

 

देखें वीडियो-

 

 

रांची के स्पेशल टीम में खाकी वर्दी धारी तो थे लेकिन वह आउट साइडर लग रहे थे जिन्हें वर्दी पहना साथ में जेल लाया गया था। यह वकील जावेद का कहना है। जावेद खान ने बताया कि यह सारी बात कोर्ट में रखी गयी है। कोर्ट ने तीन दिनों के भीतर जेल अधीक्षक को जवाब देने का निर्देश दिया है। वकील जावेद खान ने कहा कि संजीव सिंह जेल में सुरक्षित नही हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »