मंत्री सरयू रविवार को खोलेंगे “राज”, कहा- प्रताड़ित हुआ, मुझे नही चाहिए टिकट

AJ डेस्क: विधान सभा टिकट के लिए लगा कि “कटोरा” लेकर खड़ा हूँ। “रसगुल्ला” खाने के लिए पहले जुत्ता खाने वाली बात हुई। काफी मानसिक रूप से प्रताड़ित हुआ। अब भाजपा के शीर्ष नेताओं से कह दिया मुझे टिकट नहीं चाहिए।

 

 

भाजपा के वरीय नेता, रघुवर सरकार के मंत्री सरयू राय की पीड़ा झलक रही थी। रुंधे गले उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं से उन्होंने कहा था जो निर्णय लेना है ले लें, होल्ड पर न रखें। साथ ही उन्होंने शीर्ष नेताओं को अपनी भावी रणनीति से भी अवगत करा दिया था। आज भाजपा की चौथी लिस्ट में भी अपना नाम नही देख सरयू राय ने शीर्ष नेताओं से सम्पर्क कर कहा कि उन्हें जो पसन्द है उसे टिकट दे दें। अब मुझे टिकट नही चाहिए।

 

 

उन्होंने कहा कि मैंने अपने आप को भाजपा के टिकट की दौड़ से अलग कर लिया है। सरयू राय ने स्पष्ट कहा कि जमशेदपुर (पूरब) से लड़ने की संभावना से वह इंकार भी नही कर रहे। कल यानि रविवार को पहले अपने समर्थकों, शुभ चिंतको के साथ विचार विमर्श कर लूं। सब मिल जुलकर जो निर्णय लेंगे। वही किया जाएगा। रविवार को ही सरयू राय स्पष्ट कर देंगे कि वह चुनाव लड़ेंगे तो कहाँ से लड़ेंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »