कर चले हम विदा–: फूलचंद ने “फूल” से नाता तोड़ा, झामुमो नया ठिकाना

AJ डेस्क: धनबाद के सिंदरी से भाजपा विधायक फूलचंद मण्डल ने इस बार टिकट नहीं मिलने पर “फूल” से नाता तोड़ लिया। झामुमो अब उनका नया ठिकाना बन गया है।

 

 

भाजपा ने इस बार इंद्रजीत महतो को सिंदरी से अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी से टिकट कटने के बाद ही फूलचंद मण्डल भड़क गए थे। उनके समर्थकों ने धनबाद सांसद के आवास पर जाकर विरोध जताया था। उसके बाद फूलचंद मण्डल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर अपना भड़ास निकाला था। इसके बाद ही संभावना व्यक्त की जा रही थी कि अब फूलचंद मण्डल ज्यादा समय तक भाजपा के साथ नही रहेंगे और वह कोई न कोई नया ठिकाना अवश्य तलाशेंगे। अंततः गुरूजी के उपस्थिति में उन्होंने झामुमो का दामन थाम ही लिया।

 

 

इधर झामुमो ने आज चौथी सूची जारी करते हुए जुगसलाई से मंगल कालिंदी, तोरपा से सुदीप गुड़िया और चक्रधरपुर से सुखराम उरॉव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »