दो-दो पत्नियां साथ छोड़ गयीं, पति के साफ सफाई वाली आदत से थीं परेशान

AJ डेस्क: आज देश में स्वच्छता अभियान का एक लहर दौड़ा हुआ है। इसके लिए खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों में झाड़ू लेकर लोगों को सफाई के लिए जागरूक करने में जुटे हैं। लेकिन क्या किसी इंसान के लिए यही सफाई परेशानी का सबब बन सकता है? क्या किसी इंसान की एक नहीं बल्कि दो-दो पत्नियां इसी सफाई अभियान से आजिज होकर उसे छोड़ कर भाग सकती है? आप शायद हैरान हो गए होंगे। लेकिन यह सच है।

 

 

ऊपर लगी तस्वीर में जिस इंसान को आप हाथों में झाड़ू लिए देख रहे है 68 वर्षीय किशोरी सिंह है। यह बिहार के नवादा के एक गाव में रहते है। इनकी एक आदत है। सफाई करने की। लेकिन इनकी इस आदत से परेशान होकर इनकी दो पत्नियां अब तक इन्हें छोड़कर भाग चुकी है। इसके बावजूद इनकी सफाई करने के जूनून में अब तक कोई कमी नहीं आया। आज भी यह गांव में घूम-घूमकर साफ-सफाई में जुटे रहते है। गांव की हर गलियों और नालियों की साफ़-सफाई पर इनका पहले ही की तरह आज भी पूरा ध्यान रहता है। और किशोरी जी की यह आदत आज की नहीं बल्कि इन्हें इसका शौक पछले 51 सालों से है जिसका यह प्रतिदिन निर्वाह करते हैं।

 

 

वारिसलीगंज नगर पंचायत में पढ़ने वाले सांबे निवासी साधारण किसान चांदो सिंह के 68 साल के पुत्र किशोरी सिंह अपने इस जूनून के बारे में बताते है, ‘शादी के समय आए रिश्तेदारों और भोज आदि के कारण घर के आगे-भीतर गंदगी फैल गई थी। जिसे साफ करने के लिए मैने खुद झाड़ू उठाई। जो आगे चलकर एक जुनून में तब्दील हो गया।’

 

 

किशोरी सिंह गांव की साफ-सफाई के लिए समय का भी पूरा ध्यान रखते है। वह गाँव की सफाई के लिए। प्रतिदिन अल सुबह चार बजे उठ जाते हैं। झाड़ू और दूसरे हाथ में तगाड़ी लेकर गांव की गलियों की सफाई करने में जुट जाते हैं। सफाई करते समय कहीं कोई चाय आदि दे दिया तो पी भी लेते हैं। गांव वाले बताते हैं कि प्रतिदिन लगभग तीन-चार बजे शाम तक बिना कुछ खाए-पीए गांव की सफाई करते रहते हैं। इसके बाद घर पहुंच कर नहा धोकर खुद खाना बनाकर खाते हैं। सप्ताह में एक दिन मंदिरों, स्कूल आदि की भी सफाई करते हैं।

 

 

किशोरी सिंह बताते हैं कि निरंतर सफाई अभियान में लगे रहने के कारण गांव के अधिकांश लोग उन्हें पागल कहते हैं। लेकिन गांव के कुछ पढ़े लिखे और सफाई के प्रति जागरूक लोग इनका तारीफ भी करते हैं। वे कहते हैं कि पता नहीं क्यों गंदगी देखकर हमें रहा नहीं जाता है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

(इनपुट-दैनिक भास्कर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »