सांसद पी एन सिंह ने धनबाद में हवाई अड्डा के लिए संसद के चालू सत्र में आवाज उठाई

AJ डेस्क: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। आज सत्र का दूसरा दिन था। संसद सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। कांग्रेस समेत विपक्ष की कई पार्टियों ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर के मसले पर हंगामा करते रहे। वहीं आज संसद सत्र में में कई सांसदों ने अपनी-अपनी क्षेत्रों की बाते रखी। उसमें धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल थे।

 

 

धनबाद से बीजेपी सांसद पशुपति नाथ सिंह ने सत्र में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि धनबाद देश की कोयला राजधानी कही जाती है। वहां कई सारे इंस्टीट्यूट हैं। कलकत्ता और रांची के बाद व्यापार की दृष्टी से भी वह बड़ा क्षेत्र है। लेकिन वहां एयरपोर्ट ना होने की वजह से समस्या होती है। सरकार से निवेदन है कि वहां जल्द से जल्द हवाई अड्डा शुरू किया जाए।

 

 

वहीं गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकान्त दुबे ने कहा कि ‘मेरा इलाका साइबर क्राइम की राजधानी बन गया है। देवघर से लेकर जामताड़ा तक साइबर अपराधियों का राज है। इसलिए आपसे आग्रह है कि झारखंड में साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए एनआईए का एक ऑफिस खोला जाए।

 

 

 

 

इस सत्र में गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। उन्होंने सत्र के दौरान कहा कि जो लोग आज यहां विरोध कर रहे हैं वो बाहर किसान हित की बात करते हैं जबकि असल में इन लोगों ने ही किसानों को खत्म किया। हमने गोरखपुर में चीनी खाना शुरू किया। ये लोग विरोध कर रहे हैं जहां आज किसान की बात हो रही है। मैं किसान का बेटा हूं। किसानी से ही पला-बढ़ा और पढ़ाई की। योगी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने कई सारी चीनी मिलें शुरू कीं। इसके साथ ही उन्होंने गन्ना तौली के साथ ही किसानों को मूल्य मिल जाने की व्यवस्था हो।

 

 

इसका जवाब देते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि गन्ना किसानों को भुगतान हो यह हमारी भी कोशिश रहती है। तुरंत भुगतान करने की सरकार की मंशा है। यूपी सरकार से बैठकर हम उपाय तलाशने की कोशिश करेंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »