कांग्रेस प्रत्याशी “पूर्णिमा” पर तीखे सवालों की मिसाइल दागी “संतोष” ने

AJ डेस्क: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य संतोष सिंह ने आज झरिया में अपनी ही पार्टी की प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह के सामने पांच चुभते हुए सवाल रख दिए और साथ ही कहा कि इन सवालों का जवाब उन्हें मिल जाएगा तब ही वह पार्टी प्रत्याशी को समर्थन देंगे अन्यथा तीसरा विकल्प तलाशा जा रहा है।

 

 

झरिया के अग्रसेन भवन में अपने समर्थकों के साथ बैठक करते हुए कांग्रेसी नेता संतोष सिंह ने पार्टी के प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह से सभा के माध्यम से पूछा है कि “रंजय हत्याकांड के अभियुक्त हर्ष सिंह” को वह जन सम्पर्क अभियान में साथ ले जाकर क्या सन्देश देना चाहती हैं। प्रत्याशी से दूसरा सवाल उनके चुनाव जीत जाने के बाद अभिषेक,एकलव्य और हर्ष झरिया में आतंक नही मचाएंगे, इसकी गारंटी वह देंगी। उन्होंने आगे पूछा कि रंजय की विधवा पत्नी को कौन इंसाफ दिलाएगा। संतोष सिंह ने समर्थको की सभा के माध्यम से प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह से सवाल किया कि उनके जीतने के बाद “रघुकुल” में कितने विधायक बन जायेंगे?

 

 

 

 

कांग्रेसी नेता ने पार्टी की ही प्रत्याशी पर सवालों की झड़ी लगाते हुए सभा में कहा कि टिकट मिलने के पहले पूर्णिमा सिंह कहती थीं, कांग्रेस ने टिकट नही दिया तो भी चुनाव लड़ूंगी। श्री सिंह ने कहा कि वह पैराशूट प्रत्याशी को नही स्वीकारते, साथ ही श्री सिंह ने कहा कि पूर्णिमा सिंह यह बतावें कि जीतने के बाद वह भाजपा में नही जाएँगी। संतोष सिंह ने कहा कि पीठ पर वार करने वालों को 16 दिसम्बर के दिन जवाब मिल जाएगा। उन्होंने कहा हम निराश जरूर हैं हताश नही। तीसरे विकल्प की तलाश हो रही है झरिया में।

 

 

 

 

इसके पहले संतोष सिंह का काफिला बस्ताकोला से मोटर साईकिल रैली के रूप में निकला, जिसमे बड़ी तादाद में उनके समर्थक शामिल थे। यह रैली कतरास मोड़ होते लक्ष्मीनिया मोड़ तक पहुंचा।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »