पूर्व सांसद रविंद्र पांडे के पुत्र विक्रम टुंडी से भाजपा के प्रत्याशी

AJ डेस्क: गिरिडीह लोक सभा से अनेको बार सांसद रहे रविंद्र पांडे के पुत्र विक्रम पांडे को भाजपा ने टुंडी से अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने आज अपने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

 

 

भाजपा ने कभी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ चुके समरी लाल को कांके से प्रत्याशी बनाया है। बेनी प्रसाद गुप्ता को पाकुड़, लोकनाथ महतो को बड़का गांव, रणंजय कुमार रामगढ़, प्रदीप साहू को डुमरी, लक्ष्मण नायक को गोमिया तथा देवेंद्र सिंह को जमशेदपुर वेस्ट से अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछले लोक सभा चुनाव में गिरिडीह से रविंद्र पांडे का टिकट भाजपा ने काट दिया था।धनबाद का टुंडी विधान सभा क्षेत्र गिरिडीह लोक सभा में पड़ता है। टुंडी पर रविंद्र पांडे की अच्छी पकड़ बताई जाती है। भाजपा ने उनके पुत्र विक्रम पांडे को टुंडी से टिकट देकर एक साथ कई निशाना साधा है। पिछले चुनाव में टुंडी गठबंधन में आजसू को मिला था। इस बार गठबंधन नही होने पर भाजपा ने वहां से अपना प्रत्याशी उतारा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »