भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं, “बेदाग” हूँ- रघुवर

AJ डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अपने विरोधियों से अब दो दो-दो हाथ करने का फ़ैसला कर लिया है। दास ने अपने पूर्व मंत्रिमंडल सहयोगी और अब चुनाव मैदान में चुनौती दे रहे सरयू राय द्वारा उन्हें रघुबर दाग़ कहे जाने पर कहा है कि वो रघुबर ‘बेदाग’ हैं। रघुबर दास ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा है कि पिछले पांच वर्षों के शासन काल में उनके ऊपर कोई भी भ्रष्टाचार का सीधा ना एक आरोप लगा। ना ही उनसे संबंधित घोटाला सामने आया। बल्कि पहले के राज में जो माफ़िया दलाल मुख्यमंत्री आवास  से सचिवालय तक घूमते रहते थे। उन्होंने कहा कि जिनकी सता के शीर्ष तक पहुंच होती थी ऐसे लोगों का प्रभाव खत्म हुआ, जिससे वैसे लोग अब साज़िश कर रहे हैं।

 

 

राय के चुनौती पर उन्होंने फिर दोहराया कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने की सबको छूट है। इसलिए वो इस पर ज़्यादा नहीं बोलेंगे लेकिन चुनाव में टिकट काटा जाता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या राय का टिकट काटने में उनका हाथ है तो दास ने कहा कि भाजपा में सबकी एक प्रक्रिया होती हैं और जो भी होता हैं उसपर कई स्तर पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाता है। इस चुनाव में भी बारह विधायकों का टिकट कटा लेकिन राय की बग़ावत को मीडिया ज़्यादा तूल दे रहा हैं।

 

 

इससे पूर्व सरयू राय ने रघुबर दास के लिए कहा था कि ये रघुबर दाग हैं, जिसे नरेंद्र मोदी डिटर्जेंट और अमित साह लॉन्ड्री भी नहीं धो सकती। उन्होंने पिछले पांच सालों में इस सरकार के दौरान हुए घोटालों का विस्तृत ब्योरा जनता के सामने उपलब्ध करने का वादा किया है। फिलहाल राय अपने पुरानी सीट जमशेदपुर पश्चिम के बदले मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी सीट से उम्मीदवार हैं, जहां से वे पिछले बार से चुनाव जीत रहे हैं।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »