सूबे के अलग अलग जिलों में जब्त हुई एक करोड़ 20 लाख, धनबाद में 49 लाख बरामद (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: आसन्न विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर झारखण्ड के तमाम जिलों में पुलिस बल द्वारा की जा रही वाहन जाँच अभियान में आज झारखण्ड पुलिस ने लगभग 1 करोड़ 20 लाख रूपये बरामद किया है। यह बरामदगी धनबाद, पलामू और लोहरदगा से की गई है। फिलहाल पुलिस सभी मामलों के जाँच में जुटी है।

 

 

पहली बरामदगी झारखण्ड के धनबाद से की गई है यहाँ के पूर्वी टुंडी थाना इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यवसायी की कार से करीब 49 लाख रुपये बरामद किये हैं। फिलहाल टुंडी थाने में नोटों की गिनती जारी है। बताया जा रहा है कि रुपयों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार जिस व्यवसायी की कार से यह रूपये बरामद किये गए है उसका नाम अमित साह बताया जा रहा है और वह देवघर का रहने वाला है। अमित एक होटल कारोबारी है। इस संबंध में धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है। आईटी विभाग के नोडल अधिकारी इस पूरे मामले की जाँच कर रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी भी जाँच की जा रही है कि क्या इस मामले का संबंध किसी पार्टी विशेष से जुड़ा है?

 

देखें वीडियो-

 

 

रुपयों की दूसरी बरामदगी झारखण्ड के पलामू पलामू जिले से की गई है। यहाँ के सतबरवा में एक गाड़ी से 60 लाख रुपये जब्त किये गए है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। साथ ही इस आयकर विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए है।

 

 

तीसरी बरामदगी के बारे में अगर हम बात करे तो यह बरामदगी लोहरदगा से हुई है। यहाँ पुलिस ने 8 लाख रुपए बरामद किये हैं। वाहन जांच के दौरान ही सेन्हा पिकेट के समीप वाहन से ये रुपये बरामद किये गये है। बताया जा रहा है कि वाहन रांची से गुमला की ओर जा रही थी। इसमें दो लोग सवार थे। पुलिस बरामद रुपयों को लेकर दोनों से पूछताछ कर रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »