मेंशन से माँ, बेटा और बहू ने खरीदा नामांकन पत्र, राज एवम मन्नान ने भी लिया

AJ डेस्क: अधिसूचना जारी होते ही धनबाद जिला के छह विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीदने लगे हैं। आज कुल 29 फॉर्म खरीदे गए। कोयलांचल का चर्चित घराना सिंह मेंशन से कुंती देवी, संजीव सिंह और रागिनी सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा है। वहीं राज सिन्हा, मन्नान मल्लिक सहित कई दिग्ज्जों ने भी नामांकन पत्र ले लिया है।

 

 

धनबाद से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा और कांग्रेस के उम्मीदवार मन्नान मल्लिक सहित कुल नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है। बाघमारा से चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया है। टुंडी से डॉ सबा अहमद और मथुरा प्रसाद महतो सहित छह ने तो निरसा से भाजपा की अर्पणा सेन गुप्ता और मुन्नी देवी ने नामांकन पत्र खरीदा है। सिंदरी से मंटू महतो, हफीजुद्दीन अंसारी सहित सात उम्मीदवारों ने चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए नामांकन पत्र लिया है।

 

 

धनबाद जेल में बन्द संजीव सिंह ने भी नामांकन पत्र खरीदा है तो उनकी माता एवम पूर्व विधायक कुंती देवी ने भी बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीदा है। झरिया से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह ने भी नामांकन पत्र खरीदा है तो राधे श्याम गोस्वामी और कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह सहित आठ उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र खरीदा है। 23 और 24 नवम्बर को नामांकन पत्र खरीदने और नामांकन पत्र दाखिल करने का काम नही होगा। अब 25 से 29 नवम्बर तक यह प्रक्रिया होगी।

 

 

जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया। धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार संवीक्षा (स्कूटनी) की तिथि 30 नवम्बर है। जबकि नाम वापस लेने की तिथि 2 दिसंबर तक सुनिश्चित की गई है। वहीं 16 दिसंबर को सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। जबकि टुंडी में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक ही होगा। इस दौरान धनबाद जिला प्रशासन ने मतदाताओं के लिए एक टोल फ्री नंबर- 18003451217 भी जारी किया है। इस टोल फ्री नंबर पर मतदाता मतदान से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकते है। जिला प्रशासन तत्काल उस शिकायत पर संज्ञान लेगी।

 

 

इसके अलावा हम आपकों यह भी बता दें कि अब तक जिला प्रशासन ने वाहन जाँच के दौरान करीब 68 लाख रुपया जब्त किया है। जिसकी जांच की जा रही है। धनबाद जिला में कुल 1399 लाइसेंसी हथियारों में से अब तक 857 बंदूक जमा किये जा चुके है। बाकियों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने सहित विधि सम्मत कार्रवाई करने की परीक्रिया की जा रही है।

 

 

यह भी जान लें-

कुल मतदाता-1926295

पुरुष- 1033115

महिला- 893151

थर्ड जेंडर- 29

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »