लातेहार में नक्सली हमला, तीन पुलिसकर्मी के शहीद होने की सूचना

AJ डेस्क: झारखंड के लातेहार में शुक्रवार रात नक्सली हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में तीन पुलिसकर्मी मारे गए हैं।जबकि एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है।

 

 

अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस पार्टी के वाहन पर हमला कर दिया। जिस वक्त हमला हुआ, तब चंदवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिसकर्मी आधिकारिक वाहन से जा रहे थे।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने अचानक से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले के लिए वे बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि मारे गए तीन पुलिसकर्मियों में एक सब इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी है। इसके अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था।

 

 

शहीद हुए पुलिसकर्मियों में एक एसआई और दो जवान शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर का नाम सुकिया उरांव बताया गया है। इसी साल जून में झारखंड के सरायकेला-खरसावां में भी नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया था। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हमले में होमगार्ड के भी कुछ कर्मी घायल हुए हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »