बोकारो कांग्रेस प्रत्याशी बदले जाने से मचा उथल पुथल, साइड इफेक्ट से इंकार नहीं

AJ डेस्क: कांग्रेस ने आज सिमरिया, बगोदर से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा किया है। साथ ही कुछ दिन पूर्व बोकारो से कांग्रेस ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया था आज उनका नाम हटाकर स्वेता सिंह को उम्मीदवार बना दिया है।

 

 

कांग्रेस ने पहले वार्ड कमिश्नर संजय सिंह को बोकारो से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जानकार बताते हैं कि संजय सिंह को पार्टी का सिम्बल भी मिल चुका था। आज से नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। फिर अचानक कांग्रेस ने अपना निर्णय बदलते हुए संजय सिंह को हटाकर बोकारो से स्वेता सिंह को अपना नया प्रत्याशी घोषित कर दिया। बोकारो के वरिष्ठ नेता समरेश सिंह के पुत्र संग्राम सिंह की पत्नी स्वेता सिंह को अचानक कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किये जाने पर सभी हतप्रभ हैं।

 

जारी लिस्ट-

 

 

हालाँकि कहा जा रहा है कि संजय सिंह को टिकट मिलने के बाद भी स्वेता सिंह खेमा सक्रिय था। अब देखना यह है कि संजय सिंह के साथ हुई इस घटना का कांग्रेस की राजनीति में साइड इफेक्ट क्या होता है। यहां जातीय समीकरण की भी बात शुरू हो गयी है। सूत्र बताते हैं कि संजय सिंह जल्द ही कांग्रेस को अलविदा भी कह सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »