नक्सली वारदात: पलामू में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
AJ डेस्क: बिहार के सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित पलामू जिले के पिपरा बाजार में शनिवार की शाम एके 47 से कई राउंड फायरिंग हुई। इस घटना में भाजपा नेता एवं पिपरा प्रमुख संध्या देवी के पति मोहन गुप्ता की मौत हो जाने की सूचना है। तीन अन्य लोगों को भी गोली लगी है। घटना को बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है। हालांकि हत्या का शक माओवादियों पर है।
ग्रामीणों के अनुसार मोहन गुप्ता को एके 47 से 8-10 गोली मारी गई। मोहन गुप्ता कई वर्षों से नक्सलियों के निशाने पर थे। शनिवार की देर शाम पिपरा बाजार में मोहन गुप्ता घूम रहे थे। इसी दौरान आए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 2012 में भी मोहन गुप्ता पर माओवादियों ने हमला किया था। उनकी कार को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। नक्सलियों के खात्मा के लिए मोहन गुप्ता ने पिपरा थाना भवन बनवाया था।
फिलहाल पुलिस की ओर से मोहन गुप्ता एवं अन्य के मारे जाने की पुष्टि नहीं की गयी है। हरिहरगंज पुलिस ने बताया कि मोहन गुप्ता एवं अन्य इलाज के लिए डालटनगंज भेजा गया है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने उनके मृत हो जाने की सूचना दी है। घटनास्थल पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की ओर से पर्चा भी छोड़ गया है, जिसे पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
