कांग्रेस ने संतोष को दी जमशेदपुर विधान सभा की जिम्मेवारी

AJ डेस्क: अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य संतोष सिंह को कांग्रेस ने जमशेदपुर से पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने तथा समन्वय स्थापित करने की जिम्मेवारी सौंपी है। इधर कुछ दिन पहले पार्टी ने संतोष सिंह से जवाब तलब किया था और अब उनपे भरोसा जताते हुए नई जिम्मेवारी भी सौंपी है।

 

 

यहां बता दें कि कांग्रेस के झारखण्ड के सह प्रभारी उमंग सिंधर ने 21 नवम्बर को एक पत्र जारी करते हुए संतोष सिंह से पूछा है कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह के खिलाफ बयानबाजी कर पार्टी के सविंधान का उलंघ्घन किया है, इसलिए एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब दें।

 

 

 

 

दूसरी ओर कांग्रेस के झारखण्ड से कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज जारी किये गए पत्र में कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव के निर्देश पर संतोष सिंह को जमशेदपुर में पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी दी जाती है। कांग्रेस के एक खेमा के नेताओं ने कहा कि संतोष सिंह के विरुद्ध जारी पहले पत्र का यह नया आदेश स्वतः जवाब है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »