शिव सेना की तरह यहां आजसू की भी अपेक्षाएं बढ़ गयी, तभी गठबंधन टूटा- माथुर

AJ डेस्क: जिस तरह से महाराष्ट्र में शिव सेना की अपेक्षाएं बढ़ गई थी, ठीक उसी तरह झारखण्ड में आजसू की भी अपेक्षाएं काफी बढ़ चुकी थी। इसी वजह से भाजपा को यह गढ़बन्धन तोडना पड़ा। यह बातें झारखण्ड विधानसभा चुनाव निमित्त झारखण्ड प्रान्त के भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने आज एक कार्यकर्त्ता सम्मलेन के दौरान कही।

 

 

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने अंत तक आजसू के साथ सम्बन्ध बनाए रखना चाहा, लेकिन उनकी अपेक्षाएं काफी बढ़ चुकी थी जिस वजह से हमारा साथ चलना मुमकिन नहीं था। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर हुए आश्चर्यजनक उलटफेर पर श्री माथुर ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और शिव सेना को अपना जनादेश दिया था, लेकिन आजसू की तरह ही शिव सेना की भी अपेक्षाएं बढ़ी हुई थी। वहीं उन्होंने झारखण्ड में कांग्रेस, झामुमो और राजद के गठबंधन पर किये गए मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘यह बेमेल ठगबंधन है। इन्हें लगा की यह अकेले भाजपा से टक्कर नहीं ले सकते जिस वजह से इन्होंने यह बेमेल ठगबंधन बनाई है।’

 

 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा आसन्न विधानसभा चुनाव में 65 पार का अपना लक्ष्य पूरा करेगी। श्री माथुर ने कार्यक्रम में कहा कि कार्यकर्ताओं की संख्या और जोश को देखते हुए मन कर रहा है कि राज सिन्हा को प्रत्याशी नही बल्कि विधायक राज सिन्हा कहूँ। वहीं राज सिन्हा ने कहा कि बड़े भाई सांसद पशुपति नाथ सिंह की राह पर चलकर रिकॉर्ड मतों से जीतना है।

 

 

 

 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी धनबाद विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जगजीवन नगर चिल्ड्रन पार्क के निकट संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ो बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भाजपा के झारखण्ड चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह और धनबाद से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने संबोधित किया और जरुरी दिशा निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »