महा गठबंधन का हिस्सा नहीं बन सके “मासस” के अरूप, JMM ने उतारा प्रत्याशी (देखें लिस्ट)

AJ डेस्क: झारखण्ड में विधान सभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही मासस के अरूप चटर्जी ने महा गठबंधन का हिस्सा बनने का अथक प्रयास किया था। इधर आज झामुमो ने आज निरसा विधान सभा क्षेत्र से अशोक मण्डल को अपना प्रत्याशी घोषित कर मासस के साथ गठबंधन की अंतिम उम्मीद पर विराम लगा दिया है। इधर हेमन्त सोरेन दुमका और बरहेट दोनों जगह से चुनाव लड़ेंगे।

 

 

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने आज तेरह प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है।निरसा, मधुपुर, चंदनकियारी, बरहेट, बोरियो, राज महल, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा, नाला और पोड़ैयाहाट से उम्मीदवारों का लिस्ट जारी किया है।

 

देखें लिस्ट-

 

इधर जब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी, तब झामुमो ने अंतिम क्षण में निरसा से अशोक मण्डल को टिकट दिया है। कल तक अनुमान लगाया जा रहा था कि कांग्रेस और झामुमो निरसा में मासस को समर्थन देगा, क्योंकि लोक सभा चुनाव में मासस ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में काम किया था।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »