बोकारो: कांग्रेस से बगावत का विगुल फूंका, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे संजय

AJ डेस्क: बोकारो से कांग्रेस का सिम्बल मिलने के बाद पुनः पार्टी के द्वारा दूसरा प्रत्याशी दिए जाने से नाराज संजय कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

 

 

कांग्रेस ने अपने सूची में संजय कुमार का नाम बतौर प्रत्याशी जारी कर दिया था। उसके बाद बोकारो से प्रत्याशी होने के कारण संजय कुमार को पार्टी का सिम्बल भी मिल गया था। इसके बाद बड़े ही नाटकीय ढंग से संजय कुमार के जगह पर श्वेता सिंह को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बना दिया। पार्टी के इस रवैया से क्षुब्ध संजय कुमार ने कांग्रेस से त्याग पत्र देकर बोकारो से ही निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।

 

 

संजय सिंह ने कहा कि बोकारो में असली और नकली कांग्रेस के बीच भिड़ंत होगी। उन्होंने ने कहा कि गांव के बेटा और विस्थापित से टिकट छीनकर कांग्रेस ने बोकारो में अपना कब्र खोदने का काम किया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »