पूर्व मंत्री भानु के भांजे सहित पांच की दर्दनाक मौत, ट्रक से टकराया स्कार्पियो

AJ डेस्क: झाररखंड के गढ़वा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सड़क दुर्घटना में पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के भांजे प्रशांत सिंह समेत 5 लोगों की मौत आज तड़के करीब 3:30 बजे हो गई।। सभी स्ट्रांग रूम से ईवीएम सील करा कर वापस लौट रहे थे। तभी यह भयावह हादसा हुआ।

 

 

बताया जा रहा है कि भवनाथपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के भांजे प्रशांत सिंह अपने चार लोगों के साथ गढ़वा स्थित स्ट्रांग रूम से ईवीएम सील करा कर श्री बंशीधर नगर लौट रहे थे। इसी दौरान एन एच-75 पर पासवान गांव के पास सामने से आ रही ट्रक से उनका स्कॉर्पियो टकरा गया। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक को सदर अस्पताल गढ़वा से रिम्स रेफर कर दिया गया था, लेकिन रांची ले जाने के क्रम में ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मरने वालों में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के भांजे प्रशांत सिंह, उत्तर प्रदेश के रावटसगंज के पवन गिरी, हरिहरपुर ओपी मुख्यालय के प्रशांत सिंह, बिहार के तिलौथू के उमा सिंह तथा औरंगाबाद का अभिषेक सिंह का नाम शामिल है।

 

 

बता दें कि अभिषेक को गढ़वा सदर अस्पताल से रेफर किया गया था। मगर रांची रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। घटना को लेकर गढ़वा जिला में मातम पसरा हुआ है। दो लोगों का शव अब भी सदर अस्पताल में पड़ा हुआ है। जबकि दो लोगों का शव स्कॉर्पियो में फंसे होने के कारण कटर से काटकर निकाला जा रहा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »