देश के सभी राज्यों में NRC लागू होगा- राजनाथ सिंह

AJ डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले फेज का मतदान हो चुका है। अब दूसरे फेज के लिए चुनाव प्रचार में पार्टियां जुट चुकी हैं। देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह रविवार को बोकारो के बेरमो पहुंचे। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में पहले चरण के मतदान के बाद  स्पष्ट हो गया है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। कोई भी बीजेपी के प्रधानमंत्री, मंत्रियों या मुख्यमंत्रियों पर उंगली नहीं उठा सकता है कि वे भ्रष्ट हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि हम रामलला की जन्मभूमि पर भगवान राम का एक भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं, जैसा कि हमने हर घोषणा पत्र में वादा किया था। कुछ पार्टियां इस वादे पर हमारा मजाक उड़ाती थीं, लेकिन अब हमें मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

 

 

उन्होंने कहा कि हम देश के सभी राज्यों में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) को लागू करेंगे। प्रत्येक भारतीय को यह जानने का अधिकार है कि उनकी जमीन पर अवैध अप्रवासी कौन हैं। कुछ दलों को इसमें भी हमारी गलती लगती है, वे हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »