बिहारी बाबू ने देश की पहली महिला नौ सैनिक पायलट “शिवांगी” को दी बधाई

AJ डेस्क: बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा अपने ट्वीट को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल भी हो रहा है। दरअसल, नौसेना में शामिल सब-लेफ्टिनेंट बिहार की बेटी शिवांगी ने इतिहास रच दिया है और भारत की पहली महिला नौसैनिक पायलट बनी हैं। देश भर से शिवांगी को बधाइयां मिल रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने भी शिवांगी को ट्वीट करके बधाई दी और उन्हें देश का गर्व बताया।

 

 

 

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘शाबाश शिवांगी। यह मुजफ्फरपुर, बिहार से हैं। इन्होंने पहली महिला नौसैनिक पायलट बनकर इतिहास रच दिया है। वह भारतीय नौसेना के डोर्नियर निगरानी विमान को उड़ाएंगी। देश की सशस्त्र सेना में आपकी उपलब्धि पर भारत को गर्व है और वह भी महिला सश्कितकरण के जमाने में। भगवान का आशीर्वाद बना रहे। आने वाले जीवन के लिए तुम्हें बहुत सारी शक्ति मिले।’

 

 

 

 

शिवांगी के पिता हरिभूषण ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”हम बेहद साधारण पृष्ठठभूमि से आते हैं, आज हमारी बेटी ने हमें इतना नाम दिलाया है। हमें हमारी बेटी पर बहुत गर्व है। मुझे लगता है बेटियां जो चाहती हैं उन्हें वो करने देने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।”  बता दें कि शिवांगी का परिवार बिहार के मुजफ्फरपुर के पास के एक गांव का रहने वाला है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »