पांच वर्षों में जो कार्य हुआ, उसे देखें, भ्रम न फैलाएं मन्नान- राज सिन्हा

AJ डेस्क: धनबाद विधानसभा के विधायक व भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए अपने पांच साल के कार्यकाल को दर्शाया। वहीं उन्होंने विभिन्न मद से हुए हर छोटे बड़े कार्यो के बारे बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक पर करारा प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने मन्नान मल्लिक पर जनता के बीच झूठा भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

 

 

राज सिन्हा ने कहा कि पूर्व मंत्री जनता से कह रहे हैं कि उनके कार्यकाल में जो विकास हुआ उसके अलावा धनबाद में कोई काम ही नहीं हुआ। जबकि पिछले 5 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 50 किलोमीटर सड़क का निर्माण, 30 तालाबो का जीर्णोद्वार, 12 पुल-पुलिया के निर्माण, जिला अनाबद्ध योजना के अंतर्गत 25 योजना, पिछले 5 वर्षों में 20 करोड़ 6 लाख 37 हजार 540 रूपये की लागत से 1 लाख 35 हजार 480 फीट पानी का पाइप लाइन बिछा 76 जगहों पर जलापूर्ति का काम किया गया।

 

 

इसके अलावा डीएमएफटी फंड से पाण्डरकनाली में पाइप लाइन बिछाया गया, पीडब्ल्यूडी की ओर से भूली नगर, खैरा, करकेन्द, महुदा से गोविंदपुर सड़क, कंबाइंड बिल्डिंग से बरवाअड्डा तक सड़क का चौड़ीकरण का काम हुआ। इसके साथ ही चुनाव जीतने से पहले जनता से किये गए विश्वविद्यालय से सम्बंधित वादे को पूरा करते हुए कोयलांचल विश्वविद्यालय की स्थापना, भटिंडा फॉल की पर्यटक स्थलों में सूचीबद्ध, झमाडा कर्मियों के उद्धार के लिए मुख्यमंत्री सहित सम्बंधित मंत्री से मिल झमाडा संसोधन बिल को पास कराया।

 

 

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का पुनः काम चालू, वासेपुर में अंग्रेजों के जमाने का जर्जर पुल का नवीनीकरण का शिलान्यास, धनबाद विधानसभा अंतर्गत सभी गांवों को शहर के प्रमुख सड़कों से जोड़ा गया, सभी गांव में बिजली पहुंचाया गया, धनबाद शहर में बिजली की समस्या के निदान के लिए आधारभूत संरचना के लिए जोर-शोर से काम चल रहा है 7 सब स्टेशनों में कुछ का काम पूरा हो चुका व कुछ का काम चालू है, 580 करोड़ की लागत से हाल में ही मुख्यमंत्री द्वारा नई शहरी जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया। नई सड़क करकेन्द पानी टँकी से खैरा होते हुए राजपूत बस्ती तक काम चालू है, इस सड़क के निर्माण से केंदुआ-करकेन्द जाम से भी मुक्ति मिलेगा। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इसके अलावे धनबाद के विकास को और गति देने को मैं कटिबद्ध हूँ  धनबाद को विकासशील बनाना ही मेरा लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

 

 

 

 

राज ने आज यहाँ किया दौरा-

भारतीय जनता पार्टी के धनबाद विधानसभा प्रत्याशी राज सिन्हा ने आज जंसमपर्क के दौरान सांसद तथा सांसद पत्नी से पाँव छू कर आशीर्वाद लिया। वही उन्होंने कहा कि मैने धनसार से अपनी राजनीति जीवन की शुरुआत किया है। वहीं उन्होंने कहा कि जहाँ – जहाँ जा रहे है लोग उत्साह के साथ स्वागत कर रहे है। इस बात का विश्वास दिला रहे है कि आप निश्चिन्त होकर जाइये, इस दौरान उन्हीने धनसार, बैंक मोड़, मनोरम नगर, धौड़ा बस्ती, न्यू दिल्ली, शास्त्री नगर, तिवारी गल्ली, शांति भवन, श्री राम प्लाजा,खालसा स्कूल तथा खटाल का दौर किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »