झरिया में कांग्रेस को तगड़ा झटका, पूर्व महा सचिव जीतेंद्र 250 समर्थकों संग भाजपा के हुए

AJ डेस्क: विधान सभा चुनाव की गरमाहट कोयलांचल में महसूस की जाने लगी है। चुनावी तपिश बढ़ने पर ढाई दशक से कांग्रेस की राजनीति करने वाले जीतेन्द्र सिंह आज अपने 250 समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया।

 

 

झरिया के जाने माने पारस सिंह परिवार के जीतेंद्र सिंह ने अनल ज्योति के साथ दूरभाष पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण अब उनका पार्टी में दम घुट रहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी ने झरिया से ऐसा उम्मीदवार दिया है जिसके खास समर्थक हिंसा की बात करते हैं।

 

 

 

 

 

दूसरी ओर नरेन्द्र मोदी यानि भाजपा का सबका साथ ,सबका विकास नीति उन्हें पसन्द है। उन्हें मोदी जी पर आस्था है। इन सारे हालातों को देखते हुए अपने समर्थकों के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। यहाँ बता दें कि जीतेन्द्र सिंह पूर्व में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और जिला के महा सचिव रह चुके हैं।

 

 

झरिया से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह ने जीतेन्द्र सिंह और उनके समर्थकों को माला पहना कर भाजपा में स्वागत किया। झरिया के सब्जी पट्टी स्थित पारस सिंह के घर के समीप ही एक कार्यक्रम का आयोजन कर जीतेन्द्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »