ITBP के जवान ने साथी पांच जवानों को गोली मार खुद भी मौत को गले लगाया

AJ डेस्क: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कैंप में सनसनीखेज घटना हो गई। यहां एक कॉन्स्टेबल ने अपने 5 साथियों को गोली मार दी और बाद में हमलावर जवान की भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमलावर जवान ने आत्महत्या की या जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हुई। अचानक घटी वारदात में 3 लोग घायल हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो छुट्टियों को लेकर विवाद के बाद यह होश उड़ा देने वाली घटना घटी।

 

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर जिले के कडेनार गांव में स्थित आइटीबीपी के 45वीं बटालियन के शिविर में जवानों के बीच गोलीबारी हुई। जवानों के शव और घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया है।

 

 

 

 

कडेनार स्थित आईटीबीपी का यह कैंप नारायणपुर से करीब 350 किलोमीटर दूर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी जवान मसुदुल रहमान ने सर्विस रिवॉल्वर से अचानक साथी जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी में जवानों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इस घटना ने हर किसी को सन्न कर दिया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »