‘जब कोई बात बिगड़ जाए—‘ आल राउंडर “धोनी” का यह गाना हो गया वायरल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से लगातार छुट्टियों पर हैं। बेशक माही मैदान से दूर हैं लेकिन फिर भी वो लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते ही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका कोई ना कोई वीडियो या बयान चर्चा में रहता ही है। कुछ नहीं तो उनके भविष्य व संन्यास से जुड़ी अटकलें ही सुर्खियां बनती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और खूब पसंद भी किया जा रहा है जिसमें धोनी गाना गाते नजर आ रहे हैं।

 

 

एमएस धोनी को संगीत बहुत पसंद है और पहले भी कई बार इस चीज को जाहिर कर चुके हैं। जब मौका मिलता है तो वो गुनगुनाने से भी नहीं चूकते। ऐसा ही एक मौका आया जब रांची में अपने कुछ दोस्तों के साथ हुई पार्टी में धोनी ने माइक थाम लिया। धोनी को वीडियो में मशहूर गाना ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाते देखा जा सकता है। वो अपने एक दोस्त के साथ खड़े हैं, जिनको वो कुछ लाइनें गाने के बाद माइक थमा देते हैं लेकिन उनका दोस्त धोनी की तरह समां नहीं बांध पाता तो सबकी हंसी छूट जाती है।

 

देखें वीडियो-

 

 

पिछले काफी समय से धोनी के भविष्य और उनके संन्यास को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में जब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से धोनी के भविष्य को लेकर सवाल किया गया तो दादा ने भी अपने जवाब से कुछ संकेत दे दिए।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »