कोयलांचल के राजनैतिक “चाणक्य” भाई जी का 8 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा (पार्ट-1)

AJ डेस्क: “चाणक्य” की उपाधि शायद गलत नहीं होगी, “भाई जी” के लिए। कोयलांचल की राजनीतिक क्षितिज पर दशकों से चमक रहे सांसद पशुपति नाथ सिंह ने “अनल ज्योति” टीम के साथ वर्तमान चुनाव के परिदृश्य पर खुलकर चर्चा की। भाई जी का अपना चुनावी गणित कहता है कि भाजपा कोयलांचल के सभी छह और इस्पात नगरी बोकारो, चंदनकियारी में जीत का परचम लहराने जा रहा है।

 

 

छात्र राजनीति, वार्ड कमिश्नर, भाजपा जिलाध्यक्ष की राजनीति करने के बाद विधान सभा में हैट्रिक फिर लोक सभा में हैट्रिक जमाने वाले पशुपति नाथ सिंह अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कोयलांचल की राजनीति के इस चाणक्य का अपना अलग ही चुनावी गणित है।

 

 

 

 

“अनल ज्योति” के साथ साझा करते हुए “भाई जी” ने कहा कि धनबाद विधान सभा में वोटर का दो वर्ग है। एक मेहनत कश मजदूर का तो दूसरा बुद्धिजीवी का। एक वर्ग उम्मीदवार का आकलन करता है तो दूसरा केंद्र और राज्य सरकार के क्रिया कलाप का मूल्यांकन कर अपना मताधिकार देता है। भाजपा यहां दोनों स्तर पर वोट पाने का अधिकार रखता है। धनबाद से भाजपा के प्रत्याशी राज सिन्हा पिछले पांच वर्षों से लगातार जनता के बीच रहे है। क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयास करते रहे हैं। उनके पास विकास का नजरिया है। दूसरा वर्ग भी सरकार के कार्य प्रणाली से संतुष्ट दिख रहा है। इन बातों को आधार मानते हुए भाई जी का दावा है कि धनबाद के मतदाता भाजपा प्रत्याशी को वोट देंगे। हर वर्ग से राज सिन्हा को समर्थन मिल रहा है।

 

 

 

 

स्व.सूर्यदेव की परम्परा का निर्वाह कर रहे उनके परिवार के सदस्य

झरिया से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह राजनीति में नई हैं। पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। रागिनी सिंह से किसी को कोई शिकायत नहीं है। वह किसी विवाद में भी नहीं हैं। पहले की छोड़ भी दें तो दो दशक से झरिया सीट पर रागिनी सिंह के परिवार के सदस्यों को ही जीत मिलते रही है। यूँ कहा जा सकता है कि झरिया सीट “सिंह मेंशन” का परम्परागत सीट रहा है। सांसद पशुपति नाथ सिंह यानि भाई जी ने कहा कि झरिया के वोटरों का विश्वास अभी भी मेंशन पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सूर्यदेव सिंह ने हमेशा झरिया के लोगों को सरंक्षण देने का काम किया है। झरिया के लोगों के हित की लड़ाई लड़ते रहे हैं। स्व सूर्यदेव सिंह के परिवार के सदस्यों ने भी इस परम्परा का निर्वाह करते रहे हैं। आज भी व्यापारी वर्ग, आम नागरिक खुद को मेंशन के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं। सांसद ने कहा कि सरकार की योजनाओं से झरिया की तस्वीर बदलते जा रही है। हर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं। भाजपा के कार्यकाल में झरिया में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सारी बातों और मतदाताओं के रुझान पर एक नजर डाला जाए तो झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की स्थिति बहुत बेहतर नजर आ रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »