पांच वर्षों तक जनता के सुख दुख का भागीदार बना- राज सिन्हा

AJ डेस्क: धनबाद से भाजपा के प्रत्याशी राज सिन्हा ने आज धुआंधार जन सम्पर्क अभियान चलाते हुए कहा कि पिछली बार मतदाताओं के आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद वह लगातार जनता के बीच रहे और उनके सुख दुख में खड़ा रहा।

 

 

भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने आज बगुला बस्ती, जगजीवन नगर डोम पड़ा, कोयला नगर, सरायढेला, बसन्त बिहार, वृंदावन कॉलोनी आदि क्षेत्रों का दौरा करते हुए पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा जनता के बीच रखा। वहीं उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन है औऱ जनता सबकुछ जानती है। जनता का भरपूर सानिध्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य की मदद से हर संभव विकास किया है। इसके साथ ही पाँच साल तक हर वक्त जनता के बीच उनके सुख दुख में उनके साथ रहा हूँ।

 

 

 

 

इसके साथ ही उन्होंने अपने द्वारा किये गए विकास कार्यो को गिनाते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 50 किलोमीटर सड़क का निर्माण, 30 तालाबो का जीर्णोद्वार, 12 पुल-पुलिया के निर्माण, जिला अनाबद्ध योजना के अंतर्गत 25 योजना, इन 5 वर्षों में 20 करोड़ 6 लाख 37 हजार 540 रूपये की लागत से 1 लाख 35 हजार 480 फीट पानी का पाइप लाइन बिछा 76 जगहों पर जलापूर्ति का काम किया गया। इसके अलावा डीएमएफटी फंड से पाण्डरकनाली में पाइप लाइन बिछाया गया, पीडब्ल्यूडी की ओर से भूली नगर, खैरा, करकेन्द, महुदा से गोविंदपुर सड़क, कंबाइंड बिल्डिंग से बरवाअड्डा तक सड़क का चौड़ीकरण का काम हुआ।

 

 

इसके साथ ही चुनाव जीतने से पहले जनता से किये गए विश्वविद्यालय से सम्बंधित वादे को पूरा करते हुए कोयलांचल विश्वविद्यालय की स्थापना, भटिंडा फॉल की पर्यटक स्थलों में सूचीबद्ध, झमाडा कर्मियों के उद्धार के लिए मुख्यमंत्री सहित सम्बंधित मंत्री से मिल झमाडा संसोधन बिल को पास कराया। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का पुनः काम चालू, वासेपुर में अंग्रेजों के जमाने का जर्जर पुल का नवीनीकरण का शिलान्यास, धनबाद विधानसभा अंतर्गत सभी गांवों को शहर के प्रमुख सड़कों से जोड़ा गया, सभी गांव में बिजली पहुंचाया गया।

 

 

धनबाद शहर में बिजली की समस्या के निदान के लिए आधारभूत संरचना के लिए जोर शोर से काम चल रहा है। 7 सब स्टेशनों में कुछ का काम पूरा हो चुका व कुछ का काम चालू है, 580 करोड़ की लागत से हाल में ही मुख्यमंत्री द्वारा नई शहरी जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया। नई सड़क करकेन्द पानी टँकी से खैरा होते हुए राजपूत बस्ती तक काम चालू है, इस सड़क के निर्माण से केंदुआ-करकेन्द जाम से भी मुक्ति मिलेगा। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इसके अलावे धनबाद के विकास को और गति देने को मैं कटिबद्ध हूँ और धनबाद को विकासशील बनाना ही मेरा लक्ष्य है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »