डबल इंजन की सरकार से ही विकास संभव, राज के लिए मांगा सम्बित पात्रा ने

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने धनबाद प्रत्याशी राज सिन्हा के लिए आज जंसमपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने श्री पात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं राज सिन्हा ने सौल ओढा कर राष्ट्रीय प्रवक्ता का अभिनंदन किया।

 

 

इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से पाँच साल तक राज सिन्हा आप सबो के सुख दुख में साथ रहकर आप सबो के लिए काम करते आए है, एक बार फिर से इन्हें विधायक बनाकर विकास की गति को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि राज सिन्हा आपलोगो के लिए लड़ते है। युवाओं की मांग थी विश्व विधायलय की इन्होंने पूरा किया। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार बनाये तभी विकास होगा। केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह विकास हो रहा है, उसी तरह सीएम रघुबर दास को सीएम बनाकर विकास की गति को और दुगुना करे।

 

 

उन्होंने कहा कि गरीबो का सुख दुख एक गरीब ही सुनेगा। वहीं विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार बड़े घराने के लोग है। वो क्या जाने गरीबो का हाल। उन्होंने लोगो से अपील किया कि 16 दिसम्बर को बिना जलपान किये मतदान करें।

 

 

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनेगी तो गरीबो की बात आगे बढ़ेगी। गैस सिलेंडर, पीएम आवस, सौचालय, बैंक एकाउंट, एक रुपया में महिलाओं की जमीन रजिस्ट्री,और तेजी से बढ़ेगा। गरीबो की हक की लड़ाई केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी तथा राज्य में रघुबर सरकार लड़ रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »