झारखण्ड के इतिहास में भाजपा ने स्थिर सरकार दिया- राष्ट्रीय प्रवक्ता

AJ डेस्क: धनबाद पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के सभी उम्मीदवारों की जीत की बात कही। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्थिरता के साथ झारखण्ड के इतिहास में पहली बार सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किया है। भाजपा ने एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिया है। इस डबल इंजन की सरकार में विकाश भी दोगुनी रफ़्तार से हुई है।

 

 

वहीं उन्होंने आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जश्ने भ्रष्टाचार मनाया और ये लोग बैल गाड़ी में सवार थे और हैं। ये लोग झारखण्ड में भी विकाश की गति को रोकना चाहते हैं, लेकिन सफल ये नही होंगे। स्थानीय भाषा को हमारी सरकार ने झारखंड सिविल सेवा की परीक्षा में फिर से वापस लाने का कार्य किया।

 

 

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का NRC बिल को लेकर विरोध दर्शाता है कि वो घुसपैठियों के हित की सोचते है। संबित ने मनमोहन सिंह के बयान का सहारा लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उनके दस वर्षीय चुप्पी पर सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि सिख दंगा में राजीव गांधी दोषी थें और दंगा करना कांग्रेस की नीति रही है। श्री संबित ने कहा कि एक ओर रघुवर सरकार ने 1 लाख युवाओं को एक दिन में नौकरी दी, वहीं हेमंत सौरेन ने एक दिन में 16 जगह जमीन अपने नाम पर रजिस्ट्री कराने का रिकार्ड कायम किया। जो CNT SPT एक्ट की मखौल उड़ाता है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »